फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The marriage broke down within two months, the young man was beaten and left bleeding.

Chandauli News: दो महीने के भीतर शादी टूटी, युवक को पीटकर किया लहूलुहान

Sat, 04 May 2024 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
The marriage broke down within two months, the young man was beaten and left bleeding.
दुलहीपुर। शादी के दो महीने के भीतर शादी टूट गई। बृहस्पतिवार की रात शादी टूटी और शुक्रवार को लड़की पक्ष के लोगों ने युवक पर हमला कर दिया। इससे मलोखर निवासी लाल बहादुर पटेल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


लाल बहादुर पटेल की शादी दो माह पहले सूजाबाद गांव में हुई थी। विवाह के बाद पति पत्नी में नहीं बनी। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया। अलगाव को लेकर दोनों पक्षों में कुछ कहासुनी भी हुई। शुक्रवार की शाम पांच बजे लालबहादुर दुकान बंद कर नरायनपुर से घर आ रहा था। आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने व्यास नगर रेलवे स्टेशन के पास सुनसान पाकर लाठी डंडे से लाल बहादुर की पिटाई कर दी। सूचना पाकर घर वालों ने लाल बहादुर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लाल बहादुर के परिजनों ने जलीलपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी है। हालांकि अभी तक किसी पक्ष से मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed