फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The journey back home on Chhath is difficult, trains are full.

Chandauli News: छठ पर घर लौटने की राह मुश्किल, ट्रेनों में सीटें फुल

Tue, 13 Oct 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The journey back home on Chhath is difficult, trains are full.
डाला छठ पर घर लौटने की तैयारी कर रहे प्रवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली, मुंबई समेत अन्य महानगरों से आने वाली अधिकतर ट्रेनों में सीटें रिग्रेट हो चुकी हैं। पूजा स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें नहीं मिलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में जरूरतमंद यात्री टिकट के लिए दलालों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। आरोप है कि दलाल टिकट दिलाने के नाम पर सामान्य किराये से दोगुनी रकम मांग रहे हैं।
विज्ञापन

बिहार और पूर्वांचल के बड़ी संख्या में युवा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे औद्योगिक शहरों में निजी कंपनियों में काम करते हैं। इसके अलावा कई लोग कारोबार से भी जुड़े हैं। ये लोग होली, दीपावली, डाला छठ और शादी-विवाह जैसे अवसरों पर घर लौटते हैं। इस बार 13 नवंबर से छठ महापर्व शुरू हो रहा है। 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उषा अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

त्योहार नजदीक आने के साथ ही घर वापसी के लिए ट्रेनों में सीटों की मारामारी बढ़ गई है। रेलवे में 60 दिन पहले आरक्षण की व्यवस्था के तहत यात्री टिकट बुक करा रहे हैं। वहीं, निजी कंपनियों में काम करने वाले कई लोगों को त्योहार से कुछ दिन पहले ही छुट्टी मिल पाती है। ऐसे में अंतिम समय पर टिकट कराने पहुंचने वाले यात्रियों को निराशा हाथ लग रही है। दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनों में सीटें रिग्रेट होने से यात्रियों के सामने घर पहुंचने का संकट खड़ा हो गया है। परिजन भी अपने लोगों की वापसी को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लगातार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। — विश्वनाथ, मंडल जनसंपर्क अधिकारी, पीडीडीयू मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article