{"_id":"394b82e1957e045a1bfb3c3f058fc26a","slug":"the-information-gave-about-employment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार के बारे में दी जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार के बारे में दी जानकारी
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय डिग्री कालेज में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को स्वावलंबी बनाने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसमें विभिन्न संस्थानों से आए लोगों ने छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार सहित तमाम जानकारी दी। इसका उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या डा. विजय लक्ष्मी शर्मा ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पढ़ाई के बाद रोजगार व नौकरी की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसके साथ ही बेरोजगारी भी तेजी से बढ़ती है। नौकरी की संभावनाएं सीमित हैं।
इसमें उद्योग व व्यापार ही कारगर है। विद्यार्थियों को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए स्वरोजगार सहित तमाम प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। इसके लिए विद्यालय में विभिन्न विभागों से आए लोगों ने छात्रों को जानकारी दी, ताकि उनके ज्ञान का दायरा विकसित हो सके।
आरसेटी के निदेशक सुधीर कुमार ने छात्रों को रोजगार सहित तमाम बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं उद्यमिता विकास संस्थान के अधिकारी आरबी मिश्रा ने सरकार द्वारा कौशल विकास के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही यूको बैंक के शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार ने ऋण सहित तमाम बिंदुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर डा. राजनाथ यादव, रीतू खरवार, मोरध्वज, एसबी सिंह, एके सिन्हा, प्रेम सिंह, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. सुकृति मिश्रा ने किया।