{"_id":"b983b24c2adb49bc577327cc916c00e2","slug":"the-great-campaign-will-start-based-cards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनाने का महाअभियान चलेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनाने का महाअभियान चलेगा
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Fri, 09 Jan 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव ने कहा कि फरवरी में जिले के लोगों
विज्ञापन
का आधार कार्ड बनाने के लिए महा अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जगह जगह
शिविर भी लगाए जाएंगे। वे गुरुवार को दोपहर 12 बजे यूनियन बैंक आफ इंडिया
के हेतिमपुर शाखा का उद्घाटन करने के बाद जागेश्वरनाथ धाम में आयोजित
समारोह में बोल रहे थे। इस क्रम में उन्होंने शुक्रवार तक यूरिया के उपलब्ध
होने का आश्वासन दिया।
मंडलायुक्त ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए यूनियन बैंक आफ इंडिया की हेतिमपुर शाखा वरदान सिद्ध होगी। कृषि क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले इस क्षेत्र के पिछड़ने के मूल कारणों की तलाश होनी चाहिए तथा बिजली एवं सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के उपाय जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि बैंक के क्रेडिट कार्ड से लोग खाद, पेट्रोल, डीजल आदि खरीद सकते हैं। इसी तरह सहकारी समितियों में 31 दिसंबर तथा 30 जून तक ऋण की अदायगी करके कम ब्याज का लाभ उठाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 26/11 के मुंबई हमले के बाद आधार कार्ड बनाने की परिकल्पना की गई। लोगों को आधार कार्ड बनवाने में रुचि लेनी चाहिए। मंडलायुक्त ने कहा कि घर में शौचालय बनवाने पर लाभार्थी को 12 हजार रुपये शासन से मिलेंगे। पर यह रुपया तभी मिलेगा जब वे अंशदान के रूप में नौ सौ रुपये जमा करेंगे। इस अवसर पर एडीएम देवकृष्ण तिवारी, सीडीओ जगदीश सिंह, एसडीएम चकिया रमाशंकर द्विवेदी, तहसीलदार जगदीश पांडेय, जिला कृषि अधिकारी कमलजीत सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत एके सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार सिंह ने किया।