फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The government failed

प्रदेश सरकार विफल

Thu, 26 Mar 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 26 Mar 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
The government failed
समाजवादी पार्टी की प्रदेश सरकार किसान विरोधी है तथा सभी मोर्चों पर विफल रही है।
विज्ञापन


इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उक्त विचार स्थानीय गांधी पार्क में भाजपा के स्थानीय मुद्दों पर धरना प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने व्यक्त किए।

सभा के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला तथा 13 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया।


भाजपा नेता सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि विकास कार्यों में सरकारी धन की लूट हो रही है तथा अफसर बेलगाम हैं। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की धान की खरीद इस वर्ष मामूली हुई तथा गेहूं खरीद के भी आसार नहीं हैं।

कहा कि समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास एवं इंदिरा आवास के आवंटन में भ्रष्टाचार जारी है तथा वास्तविक लाभार्थियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे जनता निगाहें भाजपा के विकास पुरुष नरेंद्र मोदी पर लगी हुई हैं।

सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निक ाला  तथा चकिया क्षेत्र की 13 जन समस्याओं से संबंधित राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रमाशंकर द्विवेदी को दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, राजेश बहेलिया, सरजू सिंह, अभिषेक मिश्रा, उदय प्रताप सिंह पप्पू, सुभाष सोनकर, दिनेश भारती, अनिल तिवारी, विनय सिंह, राममूरत कुशवाहा एवं अशोक खरवार आदि मौजूद रहे।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा एवं संचालन विधानसभा प्रभारी काशीनाथ सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed