फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The freedom fighter complex will be beautified with two lakh rupees

Chandauli News: दो लाख से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिसर का होगा सुंदरीकरण

Fri, 29 Aug 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The freedom fighter complex will be beautified with two lakh rupees
सकलडीहा के चतुर्भुजपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते एमएलस - फोटो : स्रोत : कोर्ट
सकलडीहा। क्षेत्र के चतुर्भजपुर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्थल पर बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय व विशिष्ट अतिथि एसडीएम कुंदन राज कपूर व तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्मृति स्थल के परिसर के सुंदरीकरण की घोषणा की गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अहम योगदान रहा है। उनके त्याग और बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता। उनकी बदौलत ही आज हम स्वतंत्र हैँ। उन्होंने एमएलसी निधि से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्थल के सुंदरीकरण के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि एसडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की आत्मा को तभी शांति मिलेगी जब उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

तहसीलदार ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वजह से ही देश अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त हुआ है। इस मौके पर दयाराम, नागेश यादव, गोरखनाथ यादव, कमला पांडेय सहित समाजसेवी आदि रहे। संचालन शैलेंद्र पांडेय कवि व धन्यवाद ज्ञापन अरुण यादव ने किया। कार्यक्रम संयोजक राकेश यादव रोशन ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट- चंद्रजीत पटेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed