फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The first elevated bridge will be built from Subhash Park to Chakia Tiraha, it will be constructed at a cost of 440 crores

Chandauli News: सुभाष पार्क से चकिया तिराहे तक बनेगा पहला एलिवेटेड पुल, 440 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Mon, 15 Sep 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The first elevated bridge will be built from Subhash Park to Chakia Tiraha, it will be constructed at a cost of 440 crores
पीडीडीयू नगर में करीब तीन किलोमीटर लंबे पहले एलिवेटेड पुल का निर्माण होगा। सुभाष पार्क से चकिया तिराहे तक बनने वाले इस पुल के लिए 440 करोड़ का प्रस्ताव सेतु निगम ने शासन को भेज दिया है। शासन से मंजूरी मिलने व धन जारी होने के बाद पुल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर में एलिवेटेड पुल का प्रस्ताव पिछले साल भी भेजा गया था लेकिन उसे शासन की मंजूरी नहीं मिली थी। 17 जुलाई को चंदौली आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मांग पर सुभाष पार्क से चकिया त्रिमुहानी तक एलिवेटेड पुल के निर्माण का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

अब उनके निर्देश के बाद सेतु निगम ने दोबारा प्रस्ताव शासन को भेजा है। दरअसल, जिले में पड़ाव चौराहे से गोधना मोड तक सिक्स व फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। योजना के तहत नगर में गुरुद्वारे से रेलवे के वीआईपी गेट तक फोरलेन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने के बाद नगरवासियों का एक दल विरोध में उतर आया। उनका कहना था कि जब पड़ाव से गोधना मोड़ तक सिक्स लेन पास है तो नगर में फोरलेन का निर्माण क्यों किया जा रहा है।
उनके विरोध के बाद तत्कालीन डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने एलिवेटेड पुल बनाकर नगर को आठ लेन की सड़क दिलाने का वादा किया था। इसके बाद उनके निर्देश पर सेतु निगम ने एलिवेटेड पुल के लिए करीब 440 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाकर भेजी थी।
जिसे शासन को मंजूरी नहीं मिली थी। अब सीएम के निर्देश के बाद सेतु निगम ने दोबारा कार्ययोजना को शासन की मंजूरी के लिए भेजा है। पुल बन जाने से नगर में फोरलेन को लेकर नाराज लोगों को भी संतोष मिलेगा।



रेलवे स्टेशन जाने में होगी सुविधा

एलिवेटेड पुल बन जाने के बाद जिले के बाहर से ट्रेन पकड़ने आने वाले यात्रियों को स्थानीय जंक्शन पहुंचने में सुविधा होगी। यात्री स्थानीय जंक्शन के दक्षिण दिशा से ट्रेन पकड़ने के लिए विभिन्न प्लेटफार्मों पर पहुंच जाएंगे। वहीं पुराने वीआईपी गेट से भी यात्री स्टेशन पर पहुंच पाएंगे। इससे भीड़ कम होगी और यात्रियों को सुविधा मिलेगी।




शासन के निर्देश पर सुभाष पार्क से चकिया त्रिमुहानी तक एलिवेटेड पुल बनाने की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। शासन से मंजूरी व धन मिलने के बाद पुल का निर्माण किया जाएगा। -मनोज कुमार, परियोजना निदेशक, सेतु निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article