फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The farmers protesting

किसानों ने की नारेबाजी

Thu, 12 May 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Thu, 12 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
The farmers protesting
प्रदर्शन करते किसान
अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले बुधवार को किसानों ने छितो गांव से जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रशासन के साथ-साथ शासन पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि अगर किसानों की मांगों को जिला प्रशासन नहीं मानता है तो जल्द ही फ्रेट कॉरिडोर के कार्य को किसान रोक देंगे, जिसके लिए पूरी जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। अंत मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। 
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों को ठगने का काम कर रही है, जो भी योजनाएं किसानों के लिए बनाई जा रही है। उसका लाभ देने की बजाय केवल राजनीति की जा रही है। सरकारी योजनाओं से किसान पूरी तरह से अछूते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार दोनों मिले हुए हैं। देश व प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। कहा कि अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है, लेकिन किसानों की समस्या का समाधान करने में शासन व प्रशासन दोनों नाकामयाब हैं, जबकि किसानों को मुआवजा, नौकरी के लिए तमाम कानून बने हुए हैं।  इस अवसर पर शशिकांत कुशवाहा, अनिल पासवान, शांति देवी, किस्मत यादव, मिठाई लाल आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता बचानू लाल  व संचालन शशिकांत सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed