फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The farewell of dead armymen

जवान को दी गई विदाई

Mon, 19 Oct 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 19 Oct 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
The farewell of dead armymen
धानापुर थाना क्षेत्र के प्रसहटा गांव निवासी बीएसएफ के  जवान श्रीकांत
विज्ञापन
यादव (22) का शव रविवार की शाम साढ़े पांच बजे गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।

परिवारवालों के क्रंदन से वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो जा रही थी। शाम करीब पांच बजे जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी सकलडीहा जवाहरलाल श्रीवास्तव, सीओ सकलडीहा श्यामदेव व धानापुर थानाध्यक्ष योगेंद्रनाथ यादव के साथ सेना के जवान और ग्रामीण मौजूद रहे। बांग्ला देश बार्डर के किशनगंज इलाके में तैनात श्रीकांत यादव की पिछले पिछले 16 अक्तूबर को विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई थी।

श्रीकांत अपने एक साथी के साथ बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी बीच तार में अचानक विद्युत प्रवाह हो जाने से तार बांध रहे साथी की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि श्रीकांत गंभीर रूप से झुलस गया। साथी जवान उसे लेकर हास्पिटल पहुंचे लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

साथी जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी। सेना के जवानों ने 3  राउंड फायरिंग कर विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed