{"_id":"6ae25d3b99c1dc10070da7ab","slug":"the-drm-reviewed-development-works-and-safety-arrangements-chandauli-news-c-189-1-svns1012-156907-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: डीआरएम ने विकास कार्यों और संरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: डीआरएम ने विकास कार्यों और संरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने बुधवार दोपहर पीडीडीयू जंक्शन का निरीक्षण कर विकास कार्यों और संरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
डीआरएम ने जंक्शन यार्ड के निकट ट्रैक्शन वितरण (टीआरडी) विभाग के ओएचई एवं पीएसआई डिपो का निरीक्षण किया। इसके बाद जीटीआर ब्रिज के पास यार्ड में ट्रैक, पॉइंट्स और क्रॉसिंग की संरक्षा जांची। उन्होंने स्ट्रेचर बार, फिटिंग्स और पॉइंट्स के संचालन तंत्र की स्थिति देखी। ट्रैकमैन से संवाद कर रेल, स्लीपर और फिटिंग्स के नियमित निरीक्षण की जानकारी ली। उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने और संरक्षा के प्रति सजग रहने पर जोर दिया।
डीआरएम ने मुख्य आरआरआई भवन से जीटीआर ब्रिज तक के क्षेत्र का अवलोकन किया। साथ ही यार्ड में जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा कर सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। जंक्शन के गेट संख्या तीन के पास विकसित हो रहे पार्किंग क्षेत्र और रास्ते के निर्माण कार्यों की प्रगति भी देखी। उन्होंने भूमि समतलीकरण सहित शेष कार्य जल्द पूरा करने पर जोर दिया। इस दौरान एडीआरएम सूरज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।