फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The driver was assaulted and injured

बदमाशों ने चालक को मारपीट किया घायल, पिकअप लेकर हुए फरार

Thu, 07 Apr 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The driver was assaulted and injured
चंदौली । सदर कोतवाली के नवीन मंडी के समीप बदमाशों ने बुधवार की सुबह पिकअप चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद पिकअप लेकर फरार हो गए । सड़क पर घायलावस्था में देखकर डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चालक का इलाज चल रहा है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

वाराणसी के सिगरा थाना के काशी विद्यापीठ निवासी चालक मोहम्मद बबलू के अनुसार वह मुढैला से किराए पर दवा लादकर पटना गया था। वहां से दवा पहुंचाकर बुधवार को वापस लौट रहा था। नवीन मंडी के समीप वाहन को सड़क किनारे खड़ाकर सो रहा था। इसी बीच कुछ लोग मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। सिर व पेट में गंभीर चोट आई है। चालक लहलुहान करने के बाद बदमाश पिकअप लेकर फरार हो गए । घायल चालक सड़क पर पड़ा था । पीआरवी कर्मियों की नजर उस पर पड़ी तो वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल ले आए । यहां उसका उपचार चल रहा है । वैसे पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। सदर कोतवाल शेषधर पांडेय ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है । इसकी छानबीन की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed