फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The district was covered in a sheet of fog, then the cold returned

कोहरे की चादर में ढंका रहा जनपद, फिर लौटी ठंड

Tue, 01 Feb 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The district was covered in a sheet of fog, then the cold returned
पीडीडीयू नगर। दो दिनों के बाद मौसम ने फिर करवट बदली। रविवार की देर रात से लेकर सोमवार की सुबह तक जनपद कोहरे की चादर में ढ़का रहा। कोहरे के कारण सुबह दृश्यता घटकर 50 मीटर हो गई थी। सुबह के 10 बजे के बाद कोहरा छंटना आरंभ हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार को जिले में न्यूनतम तापमान आठ व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार की रात एक बजे के करीब कोहरे ने पांव पसारना आरंभ किया। सोमवार की सुबह लोगों की आंख खुली तो घना कोहरा छाया रहा। सुबह के 10 बजे कोहरा तो छंटा लेकिन तेज हवा चलती रही। इससे लोगों ने ठंड का अनुभव किया। कोहरा छंटने के बाद धूप निकली तो लोग घरों से बाहर निकलने लगे। शाम को सूर्यास्त के बाद फिर ठंड बढ़ गई। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चक्रवाती परिसंचरण के कमजोर पड़ने के कारण सतही स्तर पर वायु गति घटने से कोहरे का प्रभाव लौट आया है। इससे जनपद में ठंड की स्थिति बन गई है। बताया कि आगामी दिनों में कोहरे के घनत्व में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed