फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The display on the dirt in pond

तालाब में गंदगी पर किया प्रदर्शन

Sun, 15 Nov 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 15 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
The display on the dirt in pond
 शिव सरोवर की साफ सफाई न होने से नाराज होकर ग्रामीणों ने रविवार की सुबह प्रदर्शन किया। महिलाओं ने पर्व पर भी साफ सफाई न होने पर ब्लाक के एडीओ पंचायत को दोषी करार दिया और जमकर नारेबाजी की। यही नहीं डीएम से एडीओ पंचायत को हटाने की मांग की। कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर पर नागेपुर, सकलडीहा कस्बा, टिमिलपुर, तेंदूईपुर, सिरोहुपुर की हजारों महिलायें पानी में खड़ी होकर सूर्य देवता को अर्ध्य देती हैं।
विज्ञापन

 बावजूद इसके सरोवर की साफ सफाई न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। रविवार की सुबह घाट बनाने आयी महिलाओं ने घाटों पर गंदगी देख भड़क गयी। प्रधान से लेकर भावी प्रधानों के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए हो हल्ला मचाते हुए धरना पर बैठ गयी। नाराज महिलाओं ने एडीओ पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाया। महिलाओं ने जिलाधिकारी से एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जब बीडीओ दिलीप सोनकर से बात की कई तो उन्हेानें चुप्पी साध लिया। एडीओ पंचायत रामनगीना सिंह ने बताया कि घाटों की सफाई के लिए  संबंधित गांवों के प्रधान व सफाई कर्मी को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed