फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The department is preparing to provide 24 hours electricity on Deepawali

ीपावली पर 24 घंटे बिजली देने की तैयारी में जुटा विभाग

Sun, 23 Oct 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The department is preparing to provide 24 hours electricity on Deepawali
पीडीडीयू नगर। रोशनी के पर्व दीपावली पर बिजली विभाग नगर में बिना कटौती के 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति करने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों ने एसडीओ और जेई सहित सभी कर्मियों को उपकेंद्र तक आने वाले 11 और 33 हजार वोल्ट के तारों की पेट्रोलिंग कर मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर मुगलसराय विद्युत वितरण खंड से जुड़े शहरों के साथ गांवों में भी बिना ट्रिपिंग 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए विद्युत विभाग ने क्षेत्र को तीन सर्कल में बांटने के साथ ही प्रत्येक सर्कल के लिए स्पेशल टीम भी बना दी है। 24 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान सबसे बड़ी समस्या बिजली आपूर्ति बाधित होने पर होती है। किसी भी क्षेत्र में बिजली गुल न हो, इसके लिए विद्युत विभाग विभिन्न तैयारियां कर रहा है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने एसडीओ सहित अन्य कर्मचारियों को साहूपुरी से मुगलसराय उपकेंद्र तक आने वाले सभी 33 व 11 हजार वोल्ट के तारों की पेट्रोलिंग कर उनकी जांच करने के आदेश दिए हैं। कहा है कि सभी तारों को भली प्रकार चेक किया जाए। साथ ही खंभों पर लगे इंसुलेटरों की भी पड़ताल की जाए ताकि पर्व पर किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed