फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The crocodile caught the innocent, died

मासूम को दबोच ले गया मगरमच्छ, मौत

Sat, 07 May 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The crocodile caught the innocent, died
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के विजयपुरवा गांव में शुक्रवार की दोपहर चंद्रप्रभा नदी के किनारे शौच करने गए मासूम चंदन विश्वकर्मा (7 वर्ष) को मगरमच्छ ने दबोच लिया और गहरे पानी में लेकर चला गया जिससे चंदन की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा गोताखोरों की मदद से लगभग पांच घंटे के बाद बालक के शव को बरामद कर लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया तथा लोगों ने बालक का शव पुलिस को देने से इनकार कर दिया तथा शव को सड़क पर रखकर चकिया मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

चकिया थाना क्षेत्र के विजयपुरवा गांव निवासी पखंडु विश्वकर्मा तीन पुत्र हैं। सबसे बड़ा पुत्र चंदन विश्वकर्मा (7) कक्षा एक का छात्र था। शुक्रवार की दोपहर चंदन स्कूल से लौटा तो उसकी मां सरिता उसको लेकर चंद्रप्रभा नदी किनारे कपड़ा धोने चली गई। इसी दौरान चंदन शौच के लिए बगल में चला गया। शौच करने के दौरान नदी में मौजूद मगरमच्छ ने चंदन को दबोच लिया जिसे देखते ही उसकी मां चिल्लाने लगी अभी वह कुछ करती ही कि बच्चे को मगरमच्छ गहरे पानी में चला गया। जिससे बालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और चकिया रेंज के अधिकारी तथा वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और बालक की खोजबीन का कार्य आरंभ कर दिया। गोताखोरों की मदद से जाल के सहारे लगभग 5 घंटे बाद बालक का शव बरामद कर लिया गया। उसके दाहिने हाथ से खून बह रहा था। बालक का शव बाहर निकालते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया तथा लोगों ने बालक की मौत का आरोप स्थानीय प्रशासन पर लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर चकिया मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने मुआवजे की मांग पर नियम के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया साथ ही मगरमच्छ को पकड़वाने की बात कही। जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
विज्ञापन

मृतक चंदन की मौत से उसके परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता प्रखंडु विश्वकर्मा एवं माता सरिता विश्वकर्मा तथा छोटे भाइयों का रो रो कर बुरा हाल है। वही मासूम की मौत से गांव में भी मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। चंदन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था तथा 10 दिनों पूर्व ही उसका नामांकन विजयपुरवा प्राथमिक विद्यालय में किया गया था। समाचार लिखे जाने तक चक्काजाम बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed