फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The city was jammed for three hours due to SP's dharna

सपा के धरने के चलते तीन घंटे जाम से जकड़ा रहा नगर

Mon, 04 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The city was jammed for three hours due to SP's dharna
पीडीडीयू नगर में सपा कार्यकर्ताओं के सड़क जाम के दौरान जाम में फंसे लोग। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। लखीमपुरखीरी में हुई घटना के मद्देनजर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाजनों ने प्रदर्शन के दौरान सोमवार को नगर में सपा कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर दिया। इसके चलते तीन घंटे तक सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गये। पूरा शहर जाम से जकड़ गया। जाम के कारण बुजुर्ग, महिलाएं व स्कूली बच्चों को चिलचिलाती धूप में काफी परेशानी हुई। सपा कार्यकर्ताओं के सड़क पर धरना देते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते पूरा नगर जाम से जकड़ गया। नगर सट्टी से लेकर जीटीआर ब्रिज तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं जीटीआर ब्रिज पर भी भयंकर जाम लग गया। सड़क पर जाम लगते ही चालकों ने वाहनों गलियों में मोड़ दिया। तंगी और पतली गलियों में वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान स्कूली वाहन भी जाम में फंस गये। तीन घंटे तक लगे जाम में चिलिचिलाती धूप में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बाद में पुलिस सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। तब जाकर वाहनों के पहिये घूमे और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed