{"_id":"340f256299608bce367f22efbd57f005","slug":"the-building-will-be-made-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी परिसर में बनेगा चौकी का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी परिसर में बनेगा चौकी का भवन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 26 Aug 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
कचहरी परिसर की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने की तैयारी की जा रही है।
कचहरी में चौकी स्थापित करने बाद पुलिस महकमा कचहरी परिसर में ही चौकी भवन निर्माण की योजना बना रहा है। सदर कोतवाल एके सिंह ने मंगलवार को हमराहियों संग कचहरी का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि चौकी प्रभारी की तैनाती कर दी गई है।
न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त करने के शासन के निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षक स्तर से कचहरी में चौकी की स्थापना कर दी गई है।
इसके साथ ही चौकी प्रभारी भी तैनात कर दिया गया है। लेकिन अभी तक चौकी भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। चौकी में तैनात सिपाहियों के बैठने के लिए कोई स्थान नहीं है।
लेकिन शीघ्र ही सिपाहियों और प्रभारी के बैठने के लिए एक कक्षीय भवन की स्थापना की जाएगी। इसके लिए विभाग प्रयासरत है।
एएसपी जियालाल यादव ने बताया कि चौकी के लिए स्थान का चयन किया जा रहा है। जैसे
ही कोई मुफीद स्थान मिल जाएगा निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
बताया कि फिलहाल कचहरी चौकी में एक प्रभारी सहित
दस सिपाहियों की तैनाती की
गई है।
वहीं सदर कोतवाल
एके सिंह ने कचहरी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।