{"_id":"68b20782a587ce8a9e000c45","slug":"the-broken-railing-of-the-culvert-built-on-mahunji-minor-will-be-repaired-soon-chandauli-news-c-189-1-svns1011-135696-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शीघ्र बनाई जाएगी महुंजी गांव के माइनर पर बनी पुलिया की टूटी रेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शीघ्र बनाई जाएगी महुंजी गांव के माइनर पर बनी पुलिया की टूटी रेलिंग
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/कंदवा। बरहनी ब्लॉक के जेवरियाबाद-धनाइतपुर मार्ग पर महुंजी गांव के पास माइनर पर बनी पुलिया के दोनों तरफ की टूटी रेलिंग की सिंचाई विभाग का चंद्रप्रभा प्रखंड शीघ्र मरम्मत कराएगा। इसके लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था कर ली गई है।। इस पुलिया से होकर महुंजी के अलावा क्षेत्र के कई गांव के लोगों का आवागमन होता है। पुलिया की रेलिंग टूट जाने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रेलिंग की मरम्मत से लोगों को आवागमन में जहां सुविधा मिलेगी वहीं आवागमन में हो रहा भय भी समाप्त होगा।
जेवरियाबाद धनाइतपुर मार्ग पर महुंजी गांव के पास माइनर पर बनी पुलिया के दोनों तरफ की रेलिंग वर्षों पूर्व टूटकर माइनर में गिर गई है। वहीं पुलिया भी जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। स्थिति यह है कि अगर लोग संभलकर नहीं चले तो सीधे माइनर में गिर जाएंगे। इस पुलिया से महुंजी के अलावा क्षेत्र के कई गांवों के लोगों का आवागमन होता रहता है। पुलिया संकरी होने से छोटे वाहन तो निकल जाते हैं लेकिन बड़े वाहनों के निकलने में दिक्कत होती है। रेलिंग विहीन जर्जर पुलिया से आने जाने में लोगों की रूह कांप जाती है। इस पुलिया के मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब सिंचाई विभाग के चंद्रप्रभा प्रखंड ने पुलिया की टूटी रेलिंग बनवाने का आश्वासन दिया है।
कोट.....
महुजी गांव में पुलिया के क्षतिग्रस्त रेलिंग की जानकारी हुई है। एरिया के जेई को प्राक्कलन बनाने के निर्देश दिए गए हैं। प्राक्कलन तैयार होने के बाद धन उपलब्ध कराकर पुलिया की रेलिंग बनवा दी जाएगी। हरेंद्र कुमार, एक्सईएन, चंद्रप्रभा प्रखंड, सिंचाई विभाग, चंदौली।
विज्ञापन
ग्रामीणों के कोट........
पुलिया काफी जर्जर अवस्था में है लेकिन न तो विभाग के अधिकारियों और न ही जनप्रतिनिधियों का ही ध्यान इस ओर गया है। इस पुलिया को शीघ्र बनवा देना चाहिए ताकि सबको आने-जाने में सहूलियत हो जाए। अनुज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रधानसंघ।
दिन में तो लोग किसी तरह चल जाते हैं लेकिन रात के समय लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। पुलिया की रेलिंग बन जाने से समस्या समाप्त हो जाएगी। अजय सिंह, भदखरी।
पुलिया की रेलिंग के टूटकर गिरने तक आवागमन काफी सुरक्षित था। वर्षों पूर्व रेलिंग के टूटकर नहर में गिर जाने के बाद पुलिया से होकर आना-जाना खतरनाक हो गया है। पुलिया की रेलिंग शीघ्र बनवा देनी चाहिए। शिव बच्चन सिंह, चिरईगांव।
जर्जर पुलिया पर अधिकारियों का ध्यान अब तक नहीं गया है। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस समस्या की ओर नहीं जा रहा है। अगर थोड़ा से भी ध्यान हो जाता तो लोगों को दिक्कत नहीं उठानी पड़ती। मृत्युंजय नागवंशी, चिरईगांव।