फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The bridge was not repaired in time, where the trains stood

समय से नहीं हुआ पुल मरम्मत, जहां तहां खड़ी हुई ट्रेनें

Wed, 16 Jun 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
The bridge was not repaired in time, where the trains stood
पीडीडीयू नगर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेल रूट पर कर्मनाशा रेलवे स्टेशन के समीप पुल मरम्मत का काम समय से नहीं हो पाया । पुल मरम्मत के लिए शाम सात बजे से रात 10 ब्लॉक लेना पड़ा। इससे डाउन लाइन की ट्रेनें जहां तहां खड़ी रही। नेताजी स्पेशल (कालका)मेल और चंबल एक्सप्रेस को पटना के रास्ते रवाना किया गया।
विज्ञापन

ट्रैकों की मजबूती के लिए पीडीडीयू मंडल में गया रेल रूट पर पुराने पुलों के पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है । ब्रिटिश शासन में बने पुलों को हटाकर नए पुलों को स्थापित किया जा रहा है।मंगलवार को मंडल के शिवसागर रोड और कर्मनाशा रेलवे स्टेशन के समीप दो पुलों के पुनर्निर्माण की योजना बनाई गई थी। इसके लिए अलग-अलग समय पर ब्लॉक लिए गए थे। शिवसागर रोड में पुल का निर्माण समय से हो गया लेकिन कर्मनाशा स्टेशन के समीप शाम तक पुल नहीं बन पाया। इसकी वजह से शाम सात बजे से रात 10 बजे तक ब्लॉक लिया गया। डाउन लाइन पर मरम्मत की वजह से तीन घंटे तक डाउन की ओर जाने वाली ट्रेन जहां तहां खड़ी हो गई। पीडीडीयू जंक्शन पर कालका मेल और चंबल एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे खड़ी रही। इसके बाद अधिकारियों से वार्ता के बाद दोनों ट्रेनों को पटना के रास्ते रवाना किया गया। इसी तरह धनबाद लुधियाना व्यास नगर में तो दुरंतो एक्सप्रेस सैयदराजा में खड़ी रही। घंटों एक स्थान पर ट्रेन खड़ी होने पर यात्री आक्रोशित नजर आए। इस संबंध में मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया की ट्रैक की मरम्मत की जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए दो ट्रेनों को रूट बदल कर आगे रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed