फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The body of an old man was found hanging from a tree

Chandauli News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला वृद्ध का शव

Sat, 31 Jan 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The body of an old man was found hanging from a tree
राम दुलारे राजभर, फाइल फोटो
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के जुड़ा खास गांव में शुक्रवार को सुबह बबूल के पेड़ पर फंदे से लटकता रामदुलारे राजभर (60) शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जुड़ा खास गांव निवासी रामदुलारे राजभर बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद नारेपार ताल में पंप पर सोने गए थे। शुक्रवार को सुबह गांव के लोग टहलने निकले तो बबूल के पेड़ पर रामुदलारे का शव फंदे से लटकता मिला। रामदुलारे के परिवार की स्थिति दयनीय बताई जा रही है।
विज्ञापन

उनके पास न तो खेत है, न रहने के लिए पक्का मकान। वह, परशुराम सिंह की जमीन पर अधिया (साझेदारी) पर खेती करते थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद रामदुलार की पत्नी बैजंती देवी, बेटे सन्नी देवल, बाबी देवल बिलखते रहे। बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि पेड़ पर रस्सी के फंदे से वृद्ध का शव लटकता मिला है। पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed