{"_id":"65127d1fefdc7f36ceadf6d605fd57aa","slug":"the-awareness-of-malnutrition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण के प्रति करें जागरूक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण के प्रति करें जागरूक
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय कुपोषण जागरूकता शिविर का
विज्ञापन
आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरएन सिंह ने
दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का उद्घाटन किया।
इस अवसर सीएमओ ने कहा कि कुपोषण जैसी बीमारी को समाप्त करने के लिए हमें अभियान चलाकर कार्य करना होगा। कहा अभियान चलाकर जागरूकता के लिए गांव में चौपाल लगाकर आशा संगिनी एवं आशा बहुएं गर्भवती को समझाएं कि आयोडीन नमक युक्त भोजन व विटामिन और पोषक तत्वों को लेने से स्वास्थ्य सही रहेगा। स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर चिकित्सकों की सलाह लेनी चाहिए।
वहीं मुख्य विकास अधिकारी जगदीश सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान भी कुपोषण जैसी बीमारी को समाप्त करने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे।
इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.चंद्रमणि सिंह, खंड विकास अधिकारी विजय प्रकाश सिंह, एडीओ पंचायत छोटेलाल, सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आशा बहुएं आदि मौजूद रही।