{"_id":"5d4507c495d3de30e1957e57425c75ca","slug":"the-appearance-of-the-moon-marital-sieve-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ ः चलनी से चांद का दीदार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ ः चलनी से चांद का दीदार किया
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से ही पूजन अर्चन की तैयारी शुरू कर दी गई। महिलाओं ने स्नान ध्यान के बाद व्रत का संकल्प लिया। दिन भर निराजल व्रत रहकर शाम को महिलाएं सोलहों शृंगार कर एक जगह एकत्र हुई। गीत गाते हुए विधि विधान से भगवान शिव, गणेश और माता पार्वती की पूजा अर्चना की। बाद में चंद्र को अर्घ्य दिया और चलनी में चंद्र का दर्शन किया। इसके बाद पति का चेहरा देख कर उनके हाथों से ही जल ग्रहण किया। उत्तर भारत में इस व्रत का चलन अधिक है। पंजाबी परिवारों में अधिक उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने एक जगह एकत्र होकर विधि विधान से पूजा अर्चना की और कथा सुनी। रविनगर, कैलाशपुरी, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुजपुर, इस्लामपुर में पूजा की धूम रही। इसके पूर्व बाजार में पर्व के मद्देनजर फल, फूल आदि की खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी। इससे दोपहर बाद से मुख्य बाजार में जाम की स्थिति रही। इलियाः कस्बा सहित सैदूपुर बाजार एवं गांवों में पति की दीर्घायु की कामना के लिए महिलाओं ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव व माता पार्वती का पूजन अर्चन की तथा भगवान चंद्र का दश्रन करने का प्रतिक्षा करती रही जैसे हीचंद्रमा का दर्शन मिला सामने पति का चलनी में दिदार कर व्रत का समापन किया।