{"_id":"57dc50964f1c1bd949d48e37","slug":"the-agitation-of-the-plate","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाली लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाली लेकर किया प्रदर्शन
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी 24 सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर खाली थाली संग प्रदर्शन किया। राज्य कर्मचारी घोषित करने और दस हजार रुपये मानदेय देने सहित विभिन्न मांगों को दोहराते हुए जिलाधिकारी कुमार प्रशांत को पत्रक सौंपा। कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
इसके पूर्व विकास भवन के समीप धरना देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पोषाहार वितरित करते और भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी तो दी गई है लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिला है। जब हमारी थाली खुद ही खाली है तो बच्चों की थाली में क्या परोसें। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बाल विकास सेवा और पुष्टाहार के लिए निर्धारित कार्यों के अतिरिक्त केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और अभियानों में भी कार्य लिया जाता है। लेकिन बदले में इतना मानदेय भी नहीं मिलता है कि वे समाज में सम्मान से जी सकें। कहा कि कई दफा संगठन के प्रतिनिधियों और शासन के लोगों से वार्ताएं हुईं, जिन मांगों पर सहमति बनीं उनकी कार्यवृत्ति भी जारी कर दी गई । लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। धरनास्थल से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर थाली संग प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुषमा मिश्रा, जयप्रकाश उपाध्याय आदि रहे।