{"_id":"8834abbbc2193932e9a8dd622b4c0292","slug":"the-25-wagon-came-off-the-tracks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के 25 वैगन पटरी से उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के 25 वैगन पटरी से उतरे
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वा रोड से कोयला लेकर आ रही मालगाड़ी के 25 वैगन शुक्रवार की दोपहर करीब
विज्ञापन
बारह बजे मुगलसराय रेल मंडल के कुम्हऊ रेलवे स्टेशन के समीप पटरी से उतर
गए।
इससे गया रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। ट्रेनें जगह-जगह खड़ी हो गईं। तीन घंटे बाद ट्रेनें परिवर्तित रूट से आगे बढ़ाई गईं। शनिवार की सुबह तक परिचालन सामान्य होने की संभावना है।
मालगाड़ी शुक्रवार की सुबह गढ़वा रोड स्टेशन से रवाना हुई। मुगलसराय रेल मंडल के कुम्हऊ रेलवे स्टेशन से गुजरने के दौरान मालगाड़ी के 25 वैगन पटरी से उतर गए। इससे मुगलसराय और गया के बीच अप और डाउन दोनों रूट बाधित हो गई। इसके चलते अजमेर-सियालदह और आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस कुदरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर दी गईं। नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तथा आनंद विहार टर्मिनल-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन को मुगलसराय रोक दिया गया।
महाबोधि एक्सप्रेस गया रेलवे स्टेशन पर, आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर गया रेलवे स्टेशन पर तथा बरकाकाना-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन सोननगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर दी गई।
तीन घंटे बाद ट्रेनें परिवर्तित रूट से आगे बढ़ाई गईं। मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने बताया कि कुम्हऊ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतर जाने के कारण ट्रेनों के परिचालन में बाधा आई है।
दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर पहुंच गई है। शनिवार की सुबह तक परिचालन सामान्य होने की संभावना है।
इनसेट
ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से रवाना हुईं
12397 अप गया नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, 12801 अप पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12353 अप लालकुआं एक्सप्रेस, 12373 अप दूरंतो एक्सप्रेस, 12313 अप सियालदह-राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पटना-आरा-बक्सर होकर गंतव्य को रवाना हुईं। इसी प्रकार 12988 डाउन अजमेर सियालहद एक्सप्रेस, 12802 डाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12818 डाउन झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन बक्सर-आरा-पटना होकर गई। इसके अलावा 13010 डाउन दून एक्सप्रेस, 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन मुगलसराय-पटना-झाझा होकर गंतव्य को रवाना हुई।