फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tent businessman dies after being hit by current

करेंट की चपेट में आने से टेंट व्यवसायी की मौत

Fri, 28 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tent businessman dies after being hit by current
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के पलिया गांव में करेंट की चपेट में आने से धर्मदेव यादव (38) की मौत हो गयी । घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

पलिया गांव के रहने वाले धर्मदेव यादव उर्फ प्यारे गांव में टेंट का व्यवसाय करते थे। किसी समारोह में टेंट का सामान भेजने के लिए रजाई, तोषक, मैट को दुकान से बाहर निकाल रहे थे । इस दौरान लोहे के पाइप को भी बाहर निकालने लगे। जिसके चलते लोहे का पाइप मकान के बाहर से गई ग्यारह हजार वोल्ट की तार में छू गया। जिससे धर्मदेव यादव की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता दशरथ, माता गुलाबी देवी, पत्नी पूनम देवी, पुत्र कुशल, भाई अखिलेश, विमलेश, बहन सीमा व रीमा का रोकर बुरा हाल हो गया। घटना स्थल पर पहुंचे बलुआ थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed