फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tension in village after of Ambedkar statue install in chandauli

चंदौली: गांव में आंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने से तनाव

Tue, 23 Mar 2021 01:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Mar 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
Tension in village after of Ambedkar statue install in chandauli
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के कंजेहरा गांव में मंगलवार को खेत मे आंबेडकर मूर्ति स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में लेकर इलाके में ही रखवा दिया। इसे लेकर गांव में तनाव की स्थिति है।

विज्ञापन


मूर्ति स्थापित करने वाले पक्ष का आरोप है कि मूर्ति तोड़ी गई है, जबकि पुलिस का कहना है कि मूर्ति तोड़ी नहीं गई है, केवल उसे खेत से हटा दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कंजेहरा गांव में सोमवार की रात लोगों ने लुरखुर यादव के खेत में मूर्ति स्थापित कर दी। सुबह जब गांव के लोग उधर गए तो खेत में आंबेडकर की मूर्ति स्थापित देख सन्न रह गए। जब इसकी जानकारी लुरखुर यादव के बहू को हुई तो वह अपनी लड़कियों के साथ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने चबूतरे को तोड़कर मूर्ति को उठाकर खेत से बाहर स्थित सायर माता मंदिर के पास रख दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में मौके पर कंदवा और धीना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मूर्ति स्थापना को लेकर कोई प्रशासनिक आदेश न होने से पुलिस ने मूर्ति हटवाकर उस इलाके में ही रखवा दिया। इस पर मूर्ति स्थापित करने वाले लोग मूर्ति तोड़े जाने का आरोप लगाने लगे। पुलिस का कहना है कि मूर्ति तोड़े जाने जैसी कोई घटना नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed