फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ten custom hiring centers opened in nine blocks

Chandauli News: नौ ब्लॉकों में खुले दस कस्टम हायरिंग सेंटर

Tue, 23 Apr 2024 04:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Ten custom hiring centers opened in nine blocks
चंदौली। जिले के नौ विकास खंडों में दस कस्टम हायरिंग सेंटर खोले गए हैं। यहां से किसान सरकार से मिलने वाली सब्सिडी के तहत कृषि यंत्र खरीद सकेंगे। इससे किसानों को अपनी आय बढ़ाने में सहूलियत होगी। खेती में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों को कम कीमत पर मशीनें खरीदने की सुविधा दे रही है। इसमें 80 प्रतिशत तक सब्सिडी के जरिये सरकार मदद कर रही। इसके लिए भारत सरकार कस्टम हायरिंग सेंटर योजना शुरू की है। इसमें छोटे किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र किराये पर मुहैया कराने के साथ नई मशीनें सस्ते दाम में बेची जाएंगी। इन केंद्रों को कृषि यंत्र बैंक भी कहा जाता है। जिले में 10 कस्टम हायरिंग सेंटर खोले गए हैं। नौगढ़ में दो, चंदौली, धानापुर, चहनिया, सकलडीहा, नियंताबाद, चकिया, शहाबगंज और चहनिया में एक-एक केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed