फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ten 4G mobile towers will be installed in Chandauli, people of Vananchal will get relief

Chandauli News: चंदौली में लगेंगे दस 4जी मोबाइल टावर, वनांचल के लोगों को मिलेगी राहत

Sun, 21 May 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ten 4G mobile towers will be installed in Chandauli, people of Vananchal will get relief
वर्षों से नेटवर्क की समस्या से जूझ रही चंदौली की वनांचल क्षेत्र की जनता के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। बीएसएनएल की ओर से दस 4जी मोबाइल टॉवर जल्द लगाए जाएंगे। इनमें से छह टावर के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। वहीं तीन टॉवर जंगल में लगने की वजह से विभाग ने वन विभाग से अनुमति मांगी है। वहीं चंद्रप्रभा पर लगे एक टावर को अपग्रेड कर 4जी किया जाएगा।प्रदेश का आकांक्षी जिला चंदौली मोबाइल नेटवर्क के मामले में भी काफी पिछड़ा हुआ है। जिले के नौगढ़ और चकिया की लाखों जनता नेटवर्क की कमी से वर्षों से जूझ रही है। नौगढ़ के वनों में रहने वाले लोगों को तो नेटवर्क पकड़ाने के लिए पेड़ पर चढ़ना पड़ता है तब जाकर कहीं थोड़ा सा नेटवर्क आता है। नेटवर्क न होने की वजह से कई गांवों में ग्राम प्रधान के अलावा किसी के पास मोबाइल तक नहीं है। कोई घटना दुर्घटना होने पर नेटवर्क न होने की वजह से प्रशासन को काफी देर बाद सूचना मिल पाती है। इस समस्या के समाधान के लिए वनांचल की जनता काफी पहले से मांग कर रही है। अब भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से कुल दस 4जी टावर लगाए जाएंगे। इसके लिए छह ऐसे गांवों का चयन किया गया है, जहां किसी भी कंपनी के एक भी टावर दूर-दूर तक नहीं है। वहीं जंगल क्षेत्र में तीन टावर लगाने के लिए वन विभाग से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं चंद्रप्रभा पर लगे एक टॉवर को अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी बिजनेस एरिया के अंतर्गत चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, सोनभद्र और वाराणसी के दूर दराज के 65 गांवों में 4जी सेचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत 49 नए 4जी टॉवर लगाए जाएंगे। वहीं सात टावरों को अपग्रेड कर 4जी सेवा प्रदान की जाएगी। इसमें चंदौली के नौ नए टॉवर और एक अपग्रेड टावर भी शामिल है। शनिवार को वाराणसी के एक होटल में भारत सरकार के संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने मिर्जापुर के एक और सोनभद्र के तीन गांवों में लगने वाले टॉवरों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही वाराणसी क्षेत्र के सभी चयनित गांवों में टावर लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली में कुल नौ नए 4जी टावर लगाए जाने हैं। इनमें छह के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। वहीं तीन के लिए जमीन खोजी जा रही है। एक टावर को अपग्रेड कर 4जी की सेवा प्रदान की जाएगी। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएंगे।-अनिल कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक, बिजनेस एरिया वाराणसी, दूरसंचार क्षेत्र, बीएसएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed