{"_id":"5ebbdf288ebc3e90695512c5","slug":"temperature-reaches-38-degrees-people-upset-chandauli-news-vns5246423170","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान पहुंचा 38 डिग्री पर, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान पहुंचा 38 डिग्री पर, लोग परेशान
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पिछले दिनों आंधी-बारिश के बाद मौसम साफ हुआ तो गर्मी भी तेवर दिखाने लगी है। सोमवार को धूप से लोग परेशान रहे तो मंगलवार को आसमान में छाए हल्के बादलों से राहत मिली। लेकिन बुधवार को सुबह धूप खिली तो दोपहर तक आसमान से अंगारे बरसने लगे। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 29 डिग्री रहा। हवा न चलने से लोगों को गर्मी ने काफी परेशान किया।
पिछले एक सप्ताह से हिंदी कैलेंडर के ज्येष्ठ (जेठ) माह चल रहा है। इन दिनों लॉकडाउन के कारण प्रदूषण कम होने और बीच-बीच में बारिश होने से जेठ माह की दुपहरिया उतनी कष्टदाई तो महसूस नहीं हो रही है पर बुधवार को लोगों ने गर्मी का अनुभव किया। इस दिन सुबह से ही चटक धूप खिली रही और हवा भी नहीं चली। लाकडाउन में लोगों ने घरों में ही रहना उचित समझा। जो लोग बैंक, बाजार के लिए घरों से निकले वे भी जल्दी से काम कर वापस लौट गए। उन्होंने मास्क के अलावा कपड़े से मुंह को बांधे रखा था। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों की आवाजाही काफी कम देखी गई। धूप की तल्खी बढ़ी तो खेतों में काम करने वाले मजदूर व किसान भी घरों को लौट आए।
रविवार को आंधी-पानी आने के बाद बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था बुधवार को भी अव्यवस्थित रही। नगरीय क्षेत्रों में दिन भर बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। हालांकि बिजली विभाग के कर्मचारी पूरे दिन आपूर्ति सुचारू करने के लिए भागदौड़ करते रहे।