फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Temperature dropped by two degrees Celsius, cold winds increased the melting

दो डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई गलन

Mon, 17 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by two degrees Celsius, cold winds increased the melting
जनपद में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। पछुआ हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई । ठंड से बचने के लिए लोग दिन में भी अलाव ताप रहे हैं। ठंडी हवा के सामने धूप बेअसर हो जा रही है। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान शनिवार की अपेक्षा दो डिग्री लुढ़ककर पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग की माने तो सोमवार तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। मंगलवार से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जनवरी माह के आरंभ से ही ठंड ने प्रकोप दिखाना आरंभ कर दिया है। बीच में कुछ दिनों की राहत के बाद 10 जनवरी से ठंड बढ़नी शुरू हुई जो अब तक जारी है। पश्चिम व उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण जिले में हाड़कंपाती ठंड पड़ रही है। ठंड से न केवल मनुष्य बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान हैं। शनिवार की रात तापमान में अचानक दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। शुक्रवार की रात का तापमान सात डिग्री पर रहा जो शनिवार की रात पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार की सुबह भी सूर्योदय तक तापमान पांच डिग्री पर ही रहा। सूर्योदय के बाद कुछ राहत मिली पर ठंडी हवाओं ने लोगों को चैन न लेने दिया। दुकानदार भी ठंड से बचने के लिए अलाव तापते दिखे। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी सोमवार तक ठंड का कहर जारी रहेगा। मंगलवार से न्यूनतम तापमान में वृद्धि जारी होगी जिससे जनपदवासियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed