{"_id":"61fed30e09b5ce4e960de0e1","slug":"temperature-drop-after-rain-chandauli-news-vns637039350","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर लौटी ठंड, बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर लौटी ठंड, बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। बारिश के बाद मौसम ने एकबार फिर करवट ली है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार को चली पछुआ हवा ने एकबार फिर गलन बढ़ा दी है। वहीं तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान शुक्रवार की अपेक्षा छह डिग्री लुढ़ककर नौ डिग्री व अधिकतम पांच डिग्री लुढ़ककर 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का जनपद के मौसम पर भी पड़ा है। शुक्रवार तक पुरवा हवा चलने से जहां लोगों को कड़कड़ाती ठंड से राहत मिली और तापमान में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई वहीं शनिवार की सुबह से पछुआ हवा चलने लगी। इससे लोगों ने ठंड का अहसास किया। शनिवार को धूप व बादलों के बीच भी लुकाछिपी चलती रही। सर्दी बढ़ने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी सड़क के किनारे फुटपाथों पर जीवन बसर करने वालों को हुई। जिला प्रशासन की ओर से चिह्नित स्थानों पर अलाव न जलवाए जाने से गरीबों व राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। राज्य कृषि व मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के बाद कोहरे व ठंड के लौटने के आसार बन गए हैं। तापमान में हो रही वृद्धि थम गई है और उत्तर पश्चिमी पर्वतीय हिमालयीय क्षेत्रों, उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी व रेगिस्तानी क्षेत्रों से आने वाली शुष्क ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आरंभ हो गई है। बताया कि आगामी दिनों में कोहरे के घनत्व में भी वृद्धि होने की संभावना है।