{"_id":"61c36202d08d6e45a0150887","slug":"teenager-dies-due-to-magic-shock-chandauli-news-vns6294149119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक के धकके से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक के धकके से किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली के जलालपुर गांव के समीप मंगलवार की देर शाम मैजिक के धक्के से सातवीं के छात्र किशोर की मौत हो गई। किशोर सड़क पार करने के लिए खड़ा था। घटना के बाद जुटे लोगों ने मैजिक चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिकंदरपुर लठौरा मार्ग पर जलालपुर गांव स्थित है। गांव निवासी राजेश बिंद का इकलौता पुत्र शुभम बिंद (13) सातवीं कक्षा का छात्र था। मंगलवार की शाम तीन बजे शुभम किसी काम से घर से बाहर निकला था और सड़क पार करने के लिए खड़ा था। इसी बीच लठौड़ा की ओर से आ रहे मैजिक ने शुुुभम को टक्कर मार दी। इस शुभम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मैजिक चालक मौके से भागने लगा लेकिन मौजूद लोगो ने उसे पकड़ लिया। परिवारीजनों ने शुुुभम को चकिया स्थित संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम् के लिए भेजा। वहीं चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया। एकलौते पुत्र की मौत से राजेश बिंद के परिवारीजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां और राधिका और उसकी चार बहनों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। पिता राजेश भी बार बार बेटे का चेहरा देख कर गुमशुम हो जा रहे थे। इस संबंध में चकिया कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।