फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   teenager death hit by Tractor in chandauli

Chandauli: मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने किशोर को रौंदा, मौत; ग्रामीणों ने गंगा में अवैध खनन व हत्या का लगाया आरोप

Fri, 03 May 2024 06:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 03 May 2024 06:29 PM IST
सार

Chandauli News: मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मुगलसराय कोतवाली ले आई। परिवार वालों ने मोहित की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
teenager death hit by Tractor in chandauli
बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के पड़ाव क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के नरिया बस्ती में गंगा किनारे मिट्टी की खोदाई कर जेसीबी से ट्रैक्टर ट्रॉली पर लादते समय शुक्रवार की भोर में साढ़े चार बजे ट्रैक्टर के धक्के से किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं मिट्टी खोदाई कर रहे जेसीबी और ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन


किशोर की मौत के बाद परिवार वालों में भी कोहराम मच गया। परिवार वालों ने किशोर की हत्या का आरोप लगाते हुए हो हल्ला किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। हालांकि, देर शाम तक किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरपुर गांव के नरिया बस्ती में गंगा के तटवर्ती इलाके में मिट्टी खनन तेजी से हो रहा है। स्थिति यह है कि जेसीबी से बीस-बीस फीट तक मिट्टी की खोदाई की गई है। मिट्टी खोदाई और ढुलाई के लिए ट्रैक्टर खेतों से होकर जाते हैं। इससे फसल भी रौंद जाते हैं। शुक्रवार की भोर में भी मिट्टी की खोदाई और ढुलाई की जा रही थी।


इस बीच बहादुरपुर गांव निवासी चंद्रमा यादव का पुत्र मोहित (14) मिट्टी खोदाई स्थल पर पहुंचा था। इसी दौरान जेसीबी से ट्रैक्टर पर मिट्टी लोड करते समय ट्रैक्टर के बैक करने पर मोहित यादव चपेट में आ गया। ट्रैक्टर के धक्के से मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना किसी ने मोहित के परिवारीजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने इसकी तत्काल सूचना जलीलपुर पुलिस को दी।

इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर ने बताया कि किशोर की मौत के मामले में परिवार वालों ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed