फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teams from Delhi, Ghaziabad, Velammal, and Pune have secured a spot in the final.

Chandauli News: दिल्ली, गाजियाबाद, वेलामल और पुणे की टीम ने फाइनल में बनाई जगह

Mon, 05 Oct 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Teams from Delhi, Ghaziabad, Velammal, and Pune have secured a spot in the final.
पांडेयपुर ​स्थित जेएस प​ब्लिक सकूल में हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं महिला ​खिलाड़ी। स - फोटो : credit
पीडीडीयू नगर। कासिमपुर स्थित जेएस पब्लिक स्कूल में चल रहे सीबीएसई के नेशनल गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट में चौथे दिन शनिवार को देश-विदेश से पहुंची खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत के लिए खिलाड़ियों ने पूरा जोर लगाया। कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और अंतिम क्षण तक कड़ी टक्कर देखने को मिली। दिल्ली, गाजियाबाद, वेलामल और पुणे की टीम ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विधुभूषण सिंह ने बताया कि अंडर-14 के लीग मुकाबले में नोजगे पब्लिक स्कूल राजस्थान ने अवर ओन इंग्लिश स्कूल शारजाह, यूएई को 11-2 से हराया। केएन मोदी गाजियाबाद ने इंडियन स्कूल ओमान को 12-1 से शिकस्त दी। वहीं दुद्दुपूडी इंग्लिश मीडियम स्कूल ने बिरला पब्लिक स्कूल दोहा को 11-1 से पराजित किया।
विज्ञापन

अंडर-17 के लीग मुकाबले में इंडियन स्कूल अलवाडी अल्कवीर ने भारत नेशनल पब्लिक स्कूल दिल्ली को 13-9 से हराया। वेलामल चेन्नई ने कड़े संघर्ष में आर्मी पब्लिक स्कूल गोपालपुर को 10-9 से शिकस्त दी। वहीं श्री जैन युवक गुजरात ने ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल अलीगढ़ को 12-7 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 के लीग मुकाबलों में आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली ने इंडियन स्कूल ओमान को 8-6 से हराया। लक्ष्य पब्लिक स्कूल हिसार ने ज्ञानदीप स्कूल कर्नाटक को 14-8 से शिकस्त दी। अंतिम लीग मुकाबले में वेलामल चेन्नई ने विवेकानंद केवी असम को 17-5 से हराया।

इनसेट-

गाजियाबाद और दुद्दुपूडी के बीच कांटे का मुकाबला
अंडर-14 के पहले सेमीफाइनल में केएन मोदी गाजियाबाद और दुद्दुपूडी कर्नाटक के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। केएन मोदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-7 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में हजारीलाल पब्लिक स्कूल दिल्ली और नोजगे पब्लिक स्कूल राजस्थान के बीच जबरदस्त संघर्ष हुआ। दिल्ली की टीम ने 20-19 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-17 के पहले सेमीफाइनल में वेलामल चेन्नई ने इंडियन स्कूल अलवाडी अल्कवीर को 12-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में कल्याणी पब्लिक स्कूल पुणे ने भारत नेशनल पब्लिक स्कूल दिल्ली को एकतरफा मुकाबले में 11-2 से शिकस्त दी। अंडर-19 के सेमीफाइनल मुकाबले का आयोजन होना शेष था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed