{"_id":"612fca0f8ebc3ec7722abb88","slug":"teaching-work-started-in-schools-with-havan-worship-chandauli-news-vns6090771148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन-पूजन के साथ प्राथमिक विद्यालय में आरम्भ हुआ शिक्षण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन-पूजन के साथ प्राथमिक विद्यालय में आरम्भ हुआ शिक्षण कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। स्थानीय विकास खंड के दुबेपुर ग्राम पंचायत के डोड़ापुर प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षण कार्य का शुभारंभ बुधवार को खंड शिक्षाधिकारी की उपस्थिति में हवन पूजन के साथ किया गया। इस दौरान कोविड-19 गाइड लाइन का पालन किया गया।
कोरोनाकाल के चलते लंबे समय से बंद चल रहे प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य बुधवार से आरंभ हुआ। डोडापुर प्राथमिक विद्यालय पर पठन-पाठन का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी प्रकाश चंद्र यादव की मौजूदगी में हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। हवन-पूजन के दौरान विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दूबे, ग्राम प्रधान सरिता पांडेय, प्रधानाध्यापिका अर्चना श्रीवास्तव ने हवन-पूजन में यजमान की भूमिका निभाई।
इस दौरान विद्यालय में कुल पंजीकृत 126 बच्चों के सापेक्ष प्रथम पाली में 45 छात्र उपस्थित हुए। जिन्हें अलग-अलग कक्षाओं में बैठाकर पठन-पाठन आरंभ किया गया। इस दौरान विद्यालय आने वाले बच्चों के हाथों को सैनिटाइज किया गया तथा उन्हें मास्क दिया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अरविंद पांडेय, ई. अवधेश यादव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कुंदन गोड़, डा. प्रदीप मौर्य, अनिल मिश्र, पंकज दूबे, अजय पांडेय सहित तमाम शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे। वहीं प्राथमिक विद्यालय विजयपुरवा में शिक्षा सत्र आरंभ होने पर विद्यालय में शिक्षोन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को आसान शिक्षा देने के उपायों को समझाया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी प्रकाश चंद्र यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी राकेश बहादुर, डायट प्रवक्ता जयंत, प्रधानाध्यापक विजय कुमार विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।