फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teachers protested by wearing black bands

Chandauli News: काली पट्टी बांधकर शिक्षकाें ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 26 Sep 2025 03:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:09 AM IST
सार

नियामताबाद में शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश और एनसीटीई नियमों के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। मांगें न माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
Teachers protested by wearing black bands

विस्तार

नियामताबाद। शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और एनसीटीई नियमों में संशोधन के लिए शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को बीआरसी परिसर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व जिला महामंत्री उपेंद्र बहादुर सिंह ने किया । उन्होंने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय के निर्देशन में 22 से 15 अक्टूबर तक पूरे देश में काली पट्टी बांधकर विरोध जताने का आह्वान किया गया है। इसी के तहत विरोध प्रदर्शन चल रहा है। कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश शिक्षकों के हित में नहीं है। इससे लाखों शिक्षकों का भविष्य प्रभावित होगा। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से 2017 की एनसीटीई नियमावली में संशोधन कर शिक्षकों को राहत देने की मांग की। चेताया कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र विक्रम सिंह, शाहबाज आलम खान, राम प्रकाश, ओम प्रकाश यादव, अनिरुद्ध सिंह, रवि मिश्रा, संजयसिंह, संजय यादव, अनुराग सिंह, रजनीश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed