फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teachers miss out on distinction; graduate voters stuck at second division

Chandauli News: डिस्टिंक्शन से चूके शिक्षक, स्नातक मतदाता सेकंड डिवीजन पर अटके

Sat, 24 Oct 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Teachers miss out on distinction; graduate voters stuck at second division
पीडीडीयू नगर में मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका सि
पीडीडीूय नगर। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को छुटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। चुनाव में स्नातक मतदाता पीछे रह गए जबकि शिक्षकों ने खूब मतदान किया। शाम चार बजे तक खंड स्नातक के लिए 43.38 जबकि खंड शिक्षक 71.70 प्रतिशत हुआ मतदान हुआ। चुनाव के बाद मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच पहड़िया मंडी भेजा गया। इसके पूर्व डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने सभी मतदान केंद्रों पर पहुंच कर स्थिति का जायजा किया।
विज्ञापन

जिले में चुनाव के लिए 10 मतदान केंद्रों पर 26 मतदान बूथ बनाए गए थे। जिले में सुबह से ही चुनाव को लेकर उत्साह रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। खंड स्नातक चुनाव में 10 केंद्रों पर कुल 27196 मतदाताओं में 11798 ने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, खंड शिक्षक चुनाव के लिए कुल 3015 मतदाता शिक्षकों में 2162 मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

शाम चार बजे मतदान समाप्त होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मत पेटियों को पहड़िया मंडी भेजा गया। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से शांति पूर्ण मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहे। पं. दीनदयाल उपाध्याय तहसील में नियामताबाद ब्लाक और नगर पालिका सभागार पीडीडीयू नगर मतदान केंद्र बनाया गया था। पीडीडीयू नगर एसडीएम राजेश वर्मा ने बताया कि नगर पालिका सभागार में स्नातक एमएलसी के लिए 45.45 जबकि शिखक एमएलसी के लिए 74.49 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नियामताबाद ब्लाक परिसर में 41.31 प्रतिशत और शिक्षक एमएलसी के लिए 64.51 प्रतिशत मत पड़े। शहाबगंज के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर स्नातक में 54.66 तो शिक्षक एमएलसी के लिए 73.83 प्रतिशत हुआ। शिक्षक एमएलसी चुनाव में कुल 214 मतदाताओं में से 158 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार शिक्षक एमएलसी चुनाव में 73.83 प्रतिशत मतदान हुआ। स्नातक एमएलसी चुनाव में कुल 1650 मतदाताओं में से 902 मतदाताओं ने मतदान किया। स्नातक निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत 54.66 रहा।
चकिया में स्नातक एमएलसी के लिए 2132 में 1063 मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं, शिक्षक एमएलसी के लिए 273 मतदाता में 212 मतदान हुआ। सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर शिक्षक एमएलसी के लिए कुल 409 मतदाताओं में से 306 ने मतदान किया। इनमें 226 पुरुष और 80 महिला मतदाता शामिल थी। वहीं, स्नातक एमएलसी के लिए बूथ संख्या 88 पर 473 मत पड़े। वही, बूथ संख्या 87 पर 528 और बूथ संख्या 89 पर 486 मतदाताओं ने मतदान किया। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि जिले में शांति के साथ मतदान हुआ है।

इनसेट-
बूथ एजेंट पर मनमानी का आरोप लगाया
सकलडीहा। ब्लॉक मुख्यालय पर स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में गहमा गहमी की स्थिति रही। दोपहर में छाया की व्यवस्था नहीं होने और बूथ एजेंट पर मनमानी का आरोप लगाकर सपा और भाजपा समर्थक हो हल्ला करने लगे। एसडीएम आंकाक्षा सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव, सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, बीडीओ विजय सिंह और थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद मौके पर डटे रहे।


इनसेट-
प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने का आरोप, किया हंगामा
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका कार्यालय सभागार में बने मतदन केंद्र पर शुक्रवार को दोपहर में उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवती के परिजनों ने मतदान कर्मी पर एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाया। मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल की सूचना पर पहुंचे एसडीएम राजेश वर्मा ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। संवाद

पीडीडीयू नगर में मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका सि

पीडीडीयू नगर में मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका सि

पीडीडीयू नगर में मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका सि

पीडीडीयू नगर में मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका सि

पीडीडीयू नगर में मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका सि

पीडीडीयू नगर में मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका सि

पीडीडीयू नगर में मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका सि

पीडीडीयू नगर में मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका सि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed