फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teacher Murder by policeman shoots in Muzaffarnagar due to Tobacco

सिपाही ने की शिक्षक की हत्या: तंबाकू न देने पर बौखलाया कांस्टेबल, कार्बाइन से भूनकर टीचर को उतारा मौत के घाट

Mon, 18 Mar 2024 11:36 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 18 Mar 2024 11:36 AM IST
सार

Teacher Murder In Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में एक शिक्षक की सिपाही ने गोली मारकर हत्या कर दी। सिपाही के साथ ही शिक्षक वाराणसी से बोर्ड की कॉपियां जमा करने मुजफ्फरनगर गया था। इस दौरान तंबाकू न देने पर हत्या करने का आरोप है। 

विज्ञापन
Teacher Murder by policeman shoots in Muzaffarnagar due to Tobacco
इसी वाहन से कॉपियां लेकर एस इंटर कॉलेज के गेट के बाहर पहुंचे थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के रामगढ़ बैराठ निवासी शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह की मुजफ्फरनगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों को लेकर साथ गए सिपाही ने ही घटना को अंजाम दिया। तंबाकू न देने पर सिपाही ने कार्बाइन से शिक्षक पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही। 

विज्ञापन


शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार, दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों जितेंद्र मौर्या और कृष्ण प्रताप के साथ वाहन से यूपी बोर्ड की कॉपियां प्रदेश के विभिन्न जिलों में जमा कराने के लिए वाराणसी से 14 मार्च को निकले थे। सुरक्षा के मद्देनजर उनके साथ गारद के तौर पर उपनिरीक्षक नागेंद्र चौहान व मुख्य आरक्षी चंद्रप्रकाश को भेजा गया था। रास्ते में प्रयागराज, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर में कॉपियां जमा कराते हुए 17 मार्च की रात मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

कॉपियां एसडी इंटर कॉलेज में जमा करानी थी, लेकिन रात में कॉलेज का गेट बंद होने पर गाड़ी बाहर लगाकर रुके थे। मुख्य आरक्षी बार-बार तंबाकू मांग रहा था और किसी को आराम नहीं करने दे रहा था। इस पर धर्मेंद्र कुमार ने आपत्ति की तो उसने कार्बाइन से फायर झोंक दिया। नशे में धुत सिपाही ने कार्बाइन की पूरी मैगजीन शिक्षक पर खाली कर दी। उन्हें कई गोलियां लगीं। 

इसकी सूचना मुजफ्फरनगर सिविल लाइन थाने को दी गई। सूचना के बाद पुलिस उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायल शिक्षक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरक्षी को हिरासत में ले लिया। वहीं साथ गए गारद के पुलिसकर्मियों के हथियार अपने कब्जे में ले लिए। 

घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। पुलिस परिजनों को घटना की जानकारी देने के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही। पुलिस का कहना रहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या बोले पुलिस अधिकारी
मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश ने अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार को गोली मार दी। वाराणसी से यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार और संतोष कुमार एक पुलिस टीम के साथ 14 मार्च को चले थे। प्रयागराज, शहाजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर में कॉपियां उतारकर ये लोग देर रात में मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। एसडी इंटर कॉलेज का दरवाजा बंद होने के कारण गाड़ी में ही विश्राम कर रहे थे। गाड़ी में आगे ड्राइवर के साथ सब इंस्पेक्टर नागेंद्र चौहान और अध्यापक संतोष कुमार थे। पीछे मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश, अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार और दोनों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed