फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teacher do obscene acts with girl students in composite school chandali police arrested

BSA ने किया निलंबित: कंपोजिट विद्यालय में छात्राओं से अश्लील हरकत करता था शिक्षक, पोल खुलने पर पुलिस ने दबोचा

Sat, 17 Dec 2022 07:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Dec 2022 07:52 PM IST
सार

चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र के पचवनिया स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षक पर छात्राओं ने अश्लील हरकत के आरोप लगाए हैं। आरोपी शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

विज्ञापन
Teacher do obscene acts with girl students in composite school chandali police arrested
कंपोजिट विद्यालय पचवनिया का मामला - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

चंदौली जिले के एक कंपोजिट विद्यालय में गुरु-शिष्य की रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। विद्यालय के सहायक अध्यापक पर स्कूल की छात्राओं ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। आरोपी शिक्षक की बीएसए ने निलंबित कर दिया। वहीं पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन


चकिया क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पचवनिया में एक ऐसी घटना घटी जिसने गुरु-शिष्य के इस पावन रिश्ते को तार-तार कर दिया। विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। इसी स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर राम अवतार की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को विद्यालय की एक छात्रा ने सहायक अध्यापक राम अवतार पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। इसके बाद कई और छात्राओं ने परिजनों को बताया कि पढ़ाई के दौरान शिक्षक उनके साथ गलत हरकत करता था। ऐसे में आक्रोशित अभिभावक शनिवार को स्कूल पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको समझाकर घर भेजा। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के साथ चकिया थाने में इसकी शिकायत की। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने छात्राओं से पूछताछ की। जिसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने सहायक अध्यापक राम अवतार को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं  तहरीर पर चकिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

शिक्षकों की आपसी गुटबाजी की चर्चा

घटना को लेकर कंपोजिट विद्यालय पचवनिया में शिक्षकों की आपसी गुटबाजी की भी चर्चा बनी हुई है। जिसके कारण आरोप-प्रत्यारोप का दौर आरोप में बना हुआ है। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि सहायक अध्यापक के ऊपर की गई कार्रवाई के पूर्व निष्पक्षता पूर्वक जांच आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed