{"_id":"61dc7209153aac3a59009067","slug":"teacher-dies-in-road-accident-chaos-chandauli-news-vns632865196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव की पूर्व प्रधान और शिक्षिका मंजरी देवी (56) की सोमवार की शाम रामनगर थाना क्षेत्र के कोदोपुर गांव के समीप सड़क हादसे में घायल हो गई। इस दौरान लोगों ने उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पर भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को थाने ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। शिक्षिका की मौत के बाद से परिवार में लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव की पूर्व प्रधान व शिक्षिका मंजरी देवी सोमवार की शाम अपने पति रामवृक्ष सिंह के साथ बाइक से वाराणसी स्थित रोहनिया में अपने भांजे से मिलने जा रही थीं। जैसे ही वे रामनगर थाना क्षेत्र के कोदोपुर के समीप पहुंची कि उनके पति ओवरटेक करने लगे। इस दौरान सामने से आ रही कार से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे चली गई। इस दौरान मंजरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। लोगों ने बताया कि मंजरी देवी रतनपुर गांव की एक बार प्रधान चुनीं गई थीं और वर्तमान में साहूपुरी महदेवा स्कूल में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। मां की मौत के बाद बेटे शिवम(22) का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई है।