फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teach railway workers how to extinguish fire

रेलकर्मियों को सिखाएं आग बुझाने के तरीके

Wed, 16 Feb 2022 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Teach railway workers how to extinguish fire
पीडीडीयू नगर। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के यार्ड में मंगलवार को ब्रेक डाउन रेलवे क्रेन, मेडिकल वैन, दुर्घटना राहत यान के कर्मियों को आग बुझाने के उपकरणों को चलाने के तरीके सिखाए। इस दौरान आपदा की स्थिति में त्वरित राहन पहुंचाने और स्वयं सुरक्षित रहने के तरीके भी बताए।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की ओर से आपदा राहत अभियान प्रशिक्षण के तहत लगातार विभिन्न विभागों में पहुंच कर लोगों को सुरक्षा के तरीके बताए जा रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को रेलवे के एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) के समीप पहुंच कर रेलकर्मियों को प्रशिक्षित किया। फायर सर्विस टीम के लीडर नरेन्द्र कुमार सिंह और फायरमैन सिकंदर गिरी ने रेलकर्मियों को आग लगने का कारण, आग के प्रकार, आग बुझाने के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि आग के प्रकार के अनुसार प्रयास करने से आग बुझाने में मदद मिलती है। इस दौरान आपदा की स्थिति में स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा के तरीके भी सिखाए। उन्होंने रसोई गैस की आग बुझाने का प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर मंडल यांत्रिक अभियंता राहुल गुप्ता, ब्रेक डाउन इंचार्ज सुरेंद्र टुडू, एसएसई रामाशीष सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed