फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Target of 300 quintals daily, purchase of only 10 quintals

रोजाना तीन सौ प्रति क्रय केंद्र धान खरीद का लक्ष्य, खरीदे सिर्फ 10 कुंतल

Sun, 20 Dec 2020 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Target of 300 quintals daily, purchase of only 10 quintals
चकिया के पुरुषोत्तमपुर में बंद क्रय केंद्र को खोलने के लिए प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। धान खरीद के लिए नामित क्रय केंद्र एजेंसियों और केंद्र प्रभारियों की लापरवाही के चलते लक्ष्य के अनुसार धान की खरीद नहीं हो पा रही है। । रोजाना तीन सौ कुंतल धान प्रति क्रय केंद्र खरीदने का लक्ष्य रखा गया है मगर कहीं दस कुंतल तो कहीं 50 कुंतल की खरीदारी हो रही है। शनिवार को केंद्रों का हाल जानने के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव के साथ मंडी परिसर में स्थापित क्रय केंद्र पहुंचे। इस दौरान नेफेड क्रय केंद्र पर मात्र 10 कुंतल खरीद होने पर डीएम बिफर पड़े। उन्होंने केंद्र प्रभारी और एजेंसी के प्रबंधक को फटकार लगाई। साथ ही यूपी एग्रो क्रय केंद्र पर खरीद की धीमी प्रगति पर प्रभारी को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम ने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि मंडी में स्थापित सभी क्रय केंद्रों पर रात-दिन किसानों के धान की खरीद करायी जाए। केंद्रों पर चार-चार कांटा लगवाकर प्रतिदिन हर क्रय केंद्र पर एक हजार कुंतल धान खरीदे की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान किसानों ने डीएम से शिकायत किया कि क्रय केंद्रों पर टोकन नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए लगातार दौड़ाया जा रहा है। वहीं धान की खरीद न होने पर सिक्स-आर फार्म भी नहीं दिया जा रहा है। इसपर डीएम ने केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी। कहा कि किसानों को हर हाल में टोकन मुहैया कराया जाए। वहीं आनलाइन गड़बड़ी होने पर सिक्स-आर पर आफ लाइन ही किसानों को मुहर लगाकर दिया जाए।
विज्ञापन

चंदौली। डीएम ने मंडी में क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के दौरान वहां खरीद के बाद डंप पड़े धान को उठान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डिप्टी आरएमओ को हिदायत दी कि रविवार को वाहनों को लगवाकर मंडी में डंप पड़े धान की हटाएं। ताकि धान बेचने के लिए आने वाले किसानों को धान रखने के लिए जगह की किल्लत न हो। इस मौके पर हरिकेश बहादुर सिंह, साहब सिंह, जय सिंह, शिव प्रकाश शर्मा, रोशन सिंह, हरे राम पांडेय, बृजेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सुनील सिंह, मिठाई मौर्या आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के निरीक्षण के बाद शनिवार को नवीन मंडी में स्थापित क्रय केंद्रों पर देर रात तक धान की खरीद होती रही। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक केंद्रों पर किसान मोर्चा के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता धान खरीद की मानीटरिंग कर रहे हैं। इसके बाद भी कुछ क्रय केंद्रों पर खामियां मिल रही हैं। इसे दूर कराया जा रहा है।
चंदौली। परिवहन विभाग की ओर से पकड़कर ओवरलोड गाड़ियों को सीज कर मंडी में खड़ा कराया गया है। इससे क्रय केंद्रों पर धान खरीद में दिक्कतें आरही हैं। शनिवार को निरीक्षण के दौरान केंद्रों के बाहर खड़ी गाड़ियों को देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को गाड़ियों को तत्काल केंद्रों के पास से हटाने का निर्देश दिया। साथ ही गाड़ियों को मंडी परिसर में दूसरी तरफ खड़ा कराने को कहा।
चकिया/धानापुर। स्थानीय विकास खंड चकिया के पुरुषोत्तमपुर का धान क्रय केंद्र निरस्त होने से किसानों को परेशानी हो रही है। अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले शनिवार को क्षेत्र के किसानों ने केन्द्र पर प्रदर्शन किया और केंद्र को चालू करने की मांग की। किसानों ने कहा कि शेरपुर पुरुषोामपुर मडईपुर पथरहवा आदि गांव के किसान धान क्रय करने के लिए परेशान है। कहा 12 दिन से धान क्रय केंद्र पर पड़ा है और खरीद नहीं हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र पाल, देशराज सिंह, राम सिंह मौर्य, श्यामसुंदर, दिलीप, उदयनाथ, श्यामलाल, महेश, रामधनी यादव, रामा सिंह, महंत रहे।

वहीं धानापुर में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ताओं नें धानापुर क्षेत्र में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डा.रामअनुज यादव नें कहा कि खरीद में नियमों की अनदेखी की गई या बिचौलियों के माध्यम से धान खरीदारी की सूचना मिली तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि धानापुर एफसीआई गोदाम पर चार सौ कुंतल धान किसानों की खरीदी गई। वहीं हाट निरीक्षक के अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री हरि सिंह, रमेश मौर्या, दिमथिलेश यादव,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed