फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Talented girl students honored

प्रतिभाशाली छात्राओं को किया सम्मानित

Sun, 11 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Talented girl students honored
मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में हर्षिता उपाध्याय को सम्मानित करते सीडीओ डा.एके श्रीवास्तव साथ - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से रविवार को मुख्यालय स्थित केवीके सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में टाप-10 रैंक हासिल करने वाली 20 बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व पांच हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया। बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही लक्ष्य बनाकर जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सीडीओ ने कहा कि बालिकाएं देश का भविष्य हैं। जिस तरह हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफलता हासिल की, उसी तरह लक्ष्य बनाकर तैयारी करें। एक दिन मुकाम जरूर मिलेगा। स्कूल में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम का अभ्यास करना जरूरी है। सरकार तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का खर्च सरकार उठा रही है। लोगों को बेटियों के संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। बोले, वैश्विक महामरी के दौर में सतर्कता बरतने की जरूरत है। बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। समय-समय पर हाथ को सैनिटाइज करते रहें। साबुन से भी हाथ धोने पर वायरस का खतरा कम रहेगा। डीडीओ पदमकांत शुक्ला ने कहा कि बालिकाओं को समत्मानित कर हम सभी खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। बेटियों के बिना मां, बहन, बहू की कभल्पना संभव नहीं है। बालिकाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विभाग की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ लें। जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती यादव ने कहा, बेटियां बेटों से किसी भी मामले में कम नहीं है। बालिकाएं आत्मनिर्भर बनने के मार्ग पर चलें। सरकार भी मदद कर रही है। पूरी मेहनत और लगन के साथ लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें तो जीवन में सफलता जरूर मिलेगी। अंत में छात्राओं को मोबाइल में आरोग्य सेतु एप्लिकेशन डाउनलोड करने का सुझाव दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद कुमार राय, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, किशन वर्मा, दीक्षा अग्रहरि, रंजना श्रीवास्तव, रागिनी सिंह, आशीष वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed