{"_id":"bef46f34a94522386cb1aec53f7e2700","slug":"suspect-sought-in-banks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में तलाशे संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में तलाशे संदिग्ध
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को पुलिस ने नगर क्षेत्र में स्थित विभिन्न बैंकों की शाखाओं में जांच अभियान चलाया।
साथ ही बैंक के बाहर भी संदिग्धों की जांच की । बैंकों में उपभोक्ताओं द्वारा रुपए जमा करने और निकालने के बाद घर जाते समय होने वाली उचक्कागिरी व छिनैती की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए यह कार्रवाई हुई।
मकरसंक्रांति पर्व पर खिचड़ी आदि भेजने के लिए लोगों को पैसे की जरुरत है।
सुबह से विभिन्न बैंकों में पैसे निकलने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ जमा रही। चोर और उचक्के त्यौहार के अवसर पर बैंकों के इर्द गिर्द काफी सक्रिय रहते है।
बैंक से पैसे निकालकर जाने वाले व्यक्ति पर सक्रिय निगाह रखते है। इनकी रेकी बैंक के भीतर से ही शुरू ही जाती है। राह चलते मौका मिलते ही पैसा झपटकर भाग जाते हैं।
ऐसी घटनाएं नगर में कई बार हो चुकी हैं। इन घटनाओं पर लगाम कसने के लिए एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस फ़ास्ट रही। कोतवाली प्रभारी विनोद यादव के नेतृत्व में बैंकों की विभिन्न शाखाओं में पुलिस ने जांच पड़ताल की साथ ही उपभोक्ताओं से पूछताछ भी की।
पुलिस के आने से बैंक में हड़कंप की स्थिति रही। बैंकों में जांच पड़ताल के बाद पुलिस इनके आसपास भी संदिग्धों से पूछताछ भी की । बता दें की सभी बैंकों के कार्यालय जी टी रोड के किनारे ही मौजूद है।