{"_id":"7b2126f174028140513b796a9cbf8fbc","slug":"sushma-defeated-to-pramila-in-wrestling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में सुषमा ने प्रमिला को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में सुषमा ने प्रमिला को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 19 Nov 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानापुर कस्बे में दशमी पोखरा के समीप सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में
विज्ञापन
जय बजरंग दल कमेटी की ओर से आयोजित कुश्ती दंगल में अंतर प्रांतीय पहलवानों
ने जोर आजमाइश की।
पहलवानों के दांव पेंच देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी और लोगों ने पहलवानों का खूब उत्साहवर्धन किया। बारह हजार की सबसे महंगी कुश्ती में आजमगढ़ की सुषमा ने प्रमिला ओदरा को पटखनी दी।
दंगल में अलग अलग प्रांत के दर्जनों महिला और पुरुष पहलवानों ने प्रतिभाग किया।
कुश्ती में दिल्ली के हिमांशु ने सतेन्द्र गाजीपुर को, चंदौली केशरी अरविंद ने अनुज दिल्ली को, महिला पहलवान विभा आजमगढ़ ने संगीता आजमगढ़ को हराया। जबकि सुषमा आजमगढ़ ने प्रमिला ओदरा को, विजय गया ने भोनू दिल्ली को, डीएलडब्लू के लक्ष्मण ने राजबहादुर को पटखनी दी।
जबकि जौनपुर के विजय निगम ने संदीप राणा दिल्ली को, प्रवीण गया सेठ ने राजा दिल्ली को, अरविंद बरंगा ने राकेश रौसा को हराकर जीत दर्ज कराया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सैयदराजा विधायक मनोज सिंह ने किया। जबकि कुश्ती का शुभारंभ श्यामनारायन कुशवाहा ने फीता काटकर किया।
बतौर मुख्य अतिथि विधायक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि कुश्ती एक परंपरागत खेल है। दंगल में हाजी प्रमोद सेठ, दुलारे कुशवाहा, रंगीले, कांता यादव लालजी कुशवाहा, रामजी यादव, गुड्डू यादव, राजन, रमेश बबलू, संतोष यादव, सुहेल खां, जेपी यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामधनी यादव ने किया। निर्णायक मुन्नी कोच, जय सिंह आदि रहे।