फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Surveillance will be by digital cameras

डिजिटल कैमरे से होगी निगरानी

Mon, 12 Oct 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 12 Oct 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Surveillance will be by digital cameras
जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि 13 अक्तूबर के चुनाव में
विज्ञापन
हर मतदान केंद्र पर सीसी टीवी तथा डिजिटल कैमरे लगाए जाएंगे।

आचार संहिता का कड़ाई से पालन होगा। जनप्रतिनिधि को अभिकर्ता नहीं बनाया जाएगा। साथ ही अभिकर्ता को हर हाल में बाहर रखा जाएगा।


जिलाधिकारी आज द्वितीय चरण के नियामताबाद एवं सकलडीहा विकास खंडों में होने वाले सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत को निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त सम्पन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट स्थित आहूत बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा पोलिंग पार्टी दिनांक 12 अक्टूबर को रवाना होगी।


 मतदान की तिथि 13 अक्टूबर को सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बिना परमिट या कागज के वाहन पाया जाये तो सम्बन्धित थानों को अवगत कराते हुए सीज किया जाय और उसकी सूचना भी पुलिस अधीक्षक को दी जाए।

 उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में संपन्न होने वाले विकास खंड नियामताबाद एवं सकलडीहा के निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान व मतदेय स्थलों पर सीसी टीवी, डीजिटल कैमरे लगाए जाएंगे ताकि कोई भी असामाजिक तत्व मतदाताओं को डरा-धमका न सके।

उन्होंने कहा कि अधिकारी शराब की दुकानाें की बन्दी के बावजूद भी यदि कोई दुकान खुले तो तत्काल कार्रवाई करें। अपने-अपने क्षेत्र के संपूर्ण विवरण प्राप्त कर पोलिंग पार्टियों को रवाना करें। मतदान के पूर्व सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने पोलिंग स्थान पर रात्रि निवास करना होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed