फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   supply inspector canceled licence of ration shop of kotedar in chandauli villagers caught him while going to sell government ration

चंदौलीः कोटेदार पर दर्ज हुआ मुकदमा, लाइसेंस भी रद्द, सरकारी राशन को बेचने जाते समय ग्रामीणों ने पकड़ा था

Wed, 23 Jun 2021 01:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Jun 2021 01:14 PM IST
सार

चंदौली के कोदोचक के कोटेदार द्वारा रात के समय सरकारी राशन को एक मैजिक में लादकर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। जिसे ग्रामीणों द्वारा पकड़कर लिया गया । मामले में जांच के बाद  कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
supply inspector canceled licence of ration shop of kotedar in chandauli villagers caught him while going to sell government ration
सरकारी राशन को बेचने जाते समय ग्रामीणों ने पकड़ा था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के कोदोचक डवरी कला के कोटेदार द्वारा सरकारी राशन बेचने के मामले में बुधवार की आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने कार्रवाई की। आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही कोटेदार की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन


 बबुरी थाना क्षेत्र के कोदोचक के कोटेदार द्वारा रात के समय सरकारी राशन को एक मैजिक में लादकर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। जिसे ग्रामीणों द्वारा पकड़कर लिया गया और काफी हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने राशन को अपने पास रखवा लिया था। इधर, मौके पर पहुंची आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा कोटेदार के राशन की जांच की जांच की गयी तो राशन कम मिला।
विज्ञापन


जिसे लेकर संबंधित कोटेदार के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया गया।  इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान कोटेदार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। कोटेदार द्वारा गबन किया गया राशन प्रशासन द्वारा वसूला जायेगा। डवरी कला गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान किसी दुकान से अटैच कराकर फिलहाल किसी तरह राशन का वितरण कराया जायेगा। जिससे कार्ड धारकों को आसानी से उनका राशन मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed