फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Suggested measures presented several models

कई माडल प्रस्तुत कर सुझाए उपाय

Sun, 14 Dec 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला Updated Sun, 14 Dec 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
Suggested measures presented several models
सनबीम स्कूल दुलहीपुर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें नौवीं और 11वीं कक्षा के छात्र छात्राओं ने सोलर सिस्टम से लेकर जल विद्युत संयत्र, साल्ट वाटर से विद्युत उत्पादन और इको फ्रेंडली वर्ल्ड आदि माडलों का प्रदर्शन कर
विज्ञापन


न सिर्फ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया बल्कि इसके माध्यम से तमाम समस्याओं से बचने के उपाय भी सुझाए।
 इस अवसर पर छात्रों ने विज्ञान के विभिन्न नियमों पर माडलों का निर्माण कर अपनी बौद्धिक

एवं कल्पना शक्ति को मूर्त रूप प्रदान किया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने  फार्मर ड्रोन, अल्टीमेट कार, सोलर सिस्टम, ट्रैफिक सिस्टम इन हिली एरिया, जेनरेटर, प्लेनेटोरियम, सोलर पावर्ड ऑटो बोट, मैग्नेटिक ब्रिज,
विज्ञापन


आटोमैटिक एलार्म सिस्टम, साल्ट वाटर से विद्युत उत्पन्न करना, जल विद्युत संयंत्र, थर्मल पावर प्लांट, इको फ्रेंडली वर्ल्ड, स्मार्ट स्विच वर्जन-2 आदि माडलों का प्रदर्शन किया तथा उनके सिद्धांतों एवं क्त्रिस्या विधि से लोगों को अवगत कराया। इस प्रदर्शनी में
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बीएचयू के एसोसिएट प्रोफेसर डा. हरि प्रकाश शर्मा रहे।  डा. शर्मा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए उन्हें विज्ञान को जीवन की उन्नति के लिए प्रयोग करने का संदेश दिया।

अभिभावकों एवं विद्यालय के अन्य वर्गों के छात्रों ने भी इस विज्ञान प्रदर्शनी का भ्रमण किया तथा उन्होंने मॉडलों से संबंधित अनेक प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव यदुराज कनूडिया

तथा निदेशिका सुश्री श्रीमती श्वेता कनूडिया ने छात्रों की रचनात्मक कुशलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टि एवं चिंतन का विकास संभव है।


 प्रदर्शनी के आयोजन में विद्यालय के शैक्षणिक सलाहकार श्री जेपीसी पाठक             ने छात्र-छात्राओं का दिशा        निर्देशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed