{"_id":"6a62758cf3db81f7480871ea","slug":"subhaspa-protests-against-casteist-remarks-chandauli-news-c-189-1-svns1010-151921-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जातिसूचक टिप्पणी के विरोध में सुभासपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जातिसूचक टिप्पणी के विरोध में सुभासपा का प्रदर्शन
विज्ञापन
चंदौली। समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के विरोध में बृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कार्यकर्ताओं ने विकास भवन के पास धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम रतन वर्मा को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान सुभासपा नेताओं ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव, घोसी सांसद राजीव राय सहित अन्य नेताओं ने राजभर और चमार समाज के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है। इस तरह के बयान से समाज में वैमनस्य फैलता है। जिलाध्यक्ष आनंद राजभर ने कहा कि जातिगत टिप्पणी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। ऐसे बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
सुभासपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष राधिका बिंद ने कहा कि संबंधित नेता सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। प्रदर्शन में महेंद्र राजभर, जगरोपन राजभर, रंजीत राजभर, धर्मेंद्र, जमुनी, सीमा राजभर, विजय राजभर, अरुण राजभर, सुरेश राजभर, इंद्रासन सोनकर, सुभाष राजभर आदि शामिल थे।