फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sub-centre was to be built in six months, but incomplete even after a year

Chandauli News: छह महीने में बनना था उपकेंद्र, साल भर बाद भी अधूरा

Fri, 08 Nov 2024 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Sub-centre was to be built in six months, but incomplete even after a year
पीडीडीयू नगर। पड़ाव क्षेत्र के मढिया में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य छह महीने में पूरा करना था लेकिन एक साल बाद भी काम अधूरा है। ऐसे में 25 गांवों को निर्बाध बिजली के लिए अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

साहूपुरी स्थित विद्युत उपकेंद्र से दबाव कम करने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मढिया में नवंबर 2023 10 एमवीए क्षमता के उपकेंद्र का काम शुरू हुआ था। इसके लिए करीब पांच करोड़ का बजट मंजूर हुआ था और विद्युत निगम के निर्माण विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। निर्माण कार्य शुरू तो हो गया लेकिन बरसात में पानी भर जाने से काम रोकना पड़ा। कई महीने बाद पानी सूखने पर निर्माण कार्य फिर शुरू हो पाया। उपकेंद्र पर पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगा दिए गए है। 10 फीसदी निर्माण कार्य और तारों की स्ट्रीटिंग का काम अभी बचा है। ये दोनों काम पूरे होने के बाद विद्युत निगम को हैंडओवर किया जाएगा। इसके चालू होने से पड़ाव क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों में बिजली की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन


कोट-
मढिया में विद्युत उपकेंद्र बनकर लगभग तैयार है। तकनीकी कारणों से कुछ देरी हुई। निर्माण विभाग से हैंडओवर होने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी। - सुनील कुमार, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड दो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed